Bihar Board 12th Biology Vvi Objective Question 2027: बिहार बोर्ड इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 ,12th Biology Objective Subjective mybseb.com
Bihar Board 12th Biology Vvi Objective Question 2027:
(A) सरटोली कोशिकाएँ
(B) अंतराली कोशिकाएँ
(C) शुक्राणुजन
(D) (A) और (C) दोनों
उत्तर: (D)
2. भ्रूण के पाद और अंगुलियाँ सगर्भता के कितने माह के अंत में विकसित होते हैं ?
(A) एक माह
(B) दो माह
(C) तीन माह
(D) छः माह
उत्तर: (B)
3. निम्नलिखित में से कौन अपरा के हार्मोन गर्भावस्था में बनते हैं ?
(A) एच सी जी
(B) एच पी एल
(C) रिलेक्सीन
(D) इनमें से सभी
उत्तर: (D)
4. शुक्राणु की किस रचना में अंडाणु के निषेचन में मदद करने वाले एंजाइम होते हैं ?
(A) मध्य खंड
(B) ग्रीवा
(C) केंद्रक
(D) एक्रोसोम
उत्तर: (D)
5. निम्नलिखित में से कौन कोशिका अगुणित है ?
(A) अंडजननी
(B) प्राथमिक अंडक
(C) द्वितीयक अंडक
(D) इनमें से सभी
उत्तर: (C)
6. भारी मात्रा में कार्पस ल्यूटियम से स्रावित प्रोजेस्टेरॉन की मुख्य भूमिका क्या है ?
(A) गर्भाशय के एण्डोमेट्रियम का रखरखाव
(B) गर्भाशय के पेरिमेट्रियम का रखरखाव
(C) गर्भाशय के मायोमेट्रियम का रखरखाव
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A)
7. जो भ्रूण आठ ब्लास्टोमियर से अधिक का होता है उसका परिवर्धन हेतु गर्भाशय में स्थानांतरण क्या कहलाता है ?
(A) आई वी एफ
(B) इंट्रा-यूरेटाइन ट्रांसफर
(C) जायगोट इंट्रा-फैलोपियन ट्रांसफर
(D) आइ सी एस आई
उत्तर: (B)
8. अपघटन के लिए कच्चे पदार्थ को क्या कहते हैं ?
(A) ह्यूमस
(B) अकार्बनिक पदार्थ
(C) अपरद
(D) कार्बनिक पदार्थ
उत्तर: (C)
9. द्वितीयक उपभोक्ता को क्या कहते हैं ?
(A) शाकाहारी
(B) प्राथमिक मांसभक्षी
(C) द्वितीयक मांसभक्षी
(D) उपभोक्ता
उत्तर: (B)
10. मृत कार्बनिक सामग्री या अपरदों के खंडन द्वारा ऊर्जा एवं पोषण प्राप्त करने वाले को क्या कहते हैं ?
(A) पूतिजीवी
(B) परपोषी
(C) अपरदाहारी
(D) परजीवी
उत्तर: (C)
11. निम्नलिखित में से कौन आफ्रिस का परागणीय अभिकर्मक है ?
(A) बर्र
(B) गुंजन पक्षी
(C) मक्षिका की एक जाति
(D) चमगादड़
उत्तर: (C)
12. निम्नलिखित में से कौन प्रक्रम जनसंख्या का घनत्व घटाता है ?
(A) आप्रवासन
(B) मृत्यु
(C) उत्प्रवासन
(D) (B) और (C) दोनों
उत्तर: (D)
13. निम्नलिखित में से किसके प्रयोग से आस्ट्रेलिया में लाये गये नागफनी को नियंत्रित किया गया ?
(A) शलभ
(B) कैलोट्रापिस
(C) पादपभक्षी कीट
(D) विषाणु
उत्तर: (A)
14. लाइकेन किसकी उदाहरण है ?
(A) सहोपकारिता
(B) स्पर्धा
(C) परजीविता
(D) सहभोजिता
उत्तर: (A)
15. निम्नलिखित में से कौन मनुष्य में न्यूमोनिया के लिए उत्तरदायी है ?
(A) स्ट्रेप्टोकोक्कस न्यूमोनी
(B) साल्मोनेला
(C) हीमोफीलस इंफ्लुएंजी
(D) (A) और (C) दोनों
उत्तर: (D)
16. मलेरिया के लिए उत्तरदायी रोगजनक कैसा जीव है ?
(A) विषाणु
(B) जीवाणु
(C) प्रोटोजोआ
(D) नीमैटोड
उत्तर: (C)
17. निम्नलिखित में से कौन बीमारियाँ कीट रोगवाहकों के द्वारा संचारित होती हैं ?
(A) टायफायड
(B) मलेरिया
(C) फाइलेरिया
(D) (B) और (C) दोनों
उत्तर: (D)
18. विषाणु संक्रमित कोशिकाओं द्वारा स्रावित इंटरफेरान किस प्रकार का रोध है ?
(A) सायटोकाइन रोध
(B) शारीरिक रोध
(C) कोशिकीय रोध
(D) कायिकीय रोध
उत्तर: (A)
19. निम्नलिखित में से कौन कोशिकाएँ तरल प्रतिरक्षा अनुक्रिया के लिए उत्तरदायी हैं ?
(A) बी लसीकाणु
(B) टी-लसीकाणु
(C) मारक लसीकाणु
(D) मैक्रोफेजेज
उत्तर: (A)
20. निरोप (ग्राफ्ट) अस्वीकृति को रोकने के लिए रोगी को क्या लेना पड़ता है ?
(A) प्रतिरक्षा निरोधक
(B) टीका
(C) बने बनाए प्रतिरक्षी को शरीर में देना
(D) इनमें से सभी
उत्तर: (A)
21. निम्नलिखित में से कौन अंग प्राथमिक लसिकाभ अंग है ?
(A) अस्थि मज्जा एवं टांसिल
(B) अस्थि मज्जा एवं थाइमस
(C) लसिकाभ ग्रंथियाँ
(D) थाइमस एवं लसिकाभ ग्रन्थियाँ
उत्तर: (B)
22. यदि किसी व्यक्ति का रुधिर वर्ग AB है तो उसका जीनोटाइप क्या होगा ?

उत्तर: (D)
23. यदि पौधे का जीनोटाइप AaBbCc है तब कितने प्रकार के युग्मक बनेंगे ?
(A) दो
(B) चार
(C) आठ
(D) सोलह
उत्तर: (C)
24. निम्नलिखित में से कौन क्रोमोसोमीय विकार नहीं है ?
(A) क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम
(B) टर्नर सिंड्रोम
(C) डाउन सिंड्रोम
(D) हीमोफीलिया
उत्तर: (D)
25. निम्नलिखित में से किस जन्तु में लिंग निर्धारण क्रोमोसोम समुच्चय की संख्या पर निर्भर करता है ?
(A) पक्षी
(B) मधुमक्खी
(C) टिड्डी
(D) स्तनपायी
उत्तर: (B)
26. निम्नलिखित में से कौन नियम एक-संकर क्रास पर आधारित है ?
(A) प्रभाविता का नियम
(B) विसंयोजन का नियम
(C) स्वतंत्र अपव्यूहन का नियम
(D) (A) एवं (B) दोनों
उत्तर: (D)
27. जीवाश्म किस प्रकार के चट्टान में पाये जाते हैं ?
(A) अवसादी चट्टान
(B) रूपांतरित चट्टान
(C) आग्नेय चट्टान
(D) इनमें से सभी
उत्तर: (A)
28. जानवरों में निम्नलिखित में से कौन समजात अंगों के उदाहरण हैं ?
(A) ऑक्टोपस एवं मनुष्य की आँखें
(B) शकरकंद एवं आलू
(C) पेंग्विन एवं डॉल्फिन के फ्लिपर्स
(D) सरीसृप एवं स्तनधारी के हृदय
उत्तर: (D)
29. निम्नलिखित में से किस विषाणु में विलोम ट्रांसक्रिप्टेज एंजाइम है ?
(A) टी एम वी
(B) बैक्टिरियोफेज
(C) एच आई वी
(D) इनमें से सभी
उत्तर: (C)
30. निम्नलिखित में से कौन ड्रग डोपेमिन के परिवहन में बाधा डालता है ?
(A) निकोटिन
(B) हशीश
(C) मार्फीन
(D) कोकैन
उत्तर: (D)
31. दूध को दही में बदलने के कारण किस विटामिन की मात्रा बढ़ती है ?
(A) विटामिन A
(B) विटामिन B2
(C) विटामिन C
(D) विटामिन
उत्तर: (D)
Bihar Board 12th Physics Viral Question 2027: 12th Physics 4 February 2027 यहीं आयेगा 100%
32. निम्नलिखित में से कौन रक्त कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाला कारक है ?
(A) स्टैटिन
(B) सायक्लोस्पोरिन-ए
(C) एंटीबायोटिक
(D) स्ट्रेप्टोकाइनेज
उत्तर: (A)
33. निम्नलिखित में से कौन युग्म गलत है ?
(A) सायक्लोस्पोरिन-ए — कवक से उत्पादित
(B) स्टैटिन — यीस्ट से उत्पादित
(C) स्ट्रेप्टोकाइनेज — जीवाणु से उत्पादित
(D) ब्युटाईरिक अम्ल — कवक से उत्पादित
उत्तर: (D)
34. निम्नलिखित में से कौन सायनोबैक्टीरिया वायुमंडलीय नाइट्रोजन को स्थिरीकृत कर सकते हैं ?
(A) नॉसटाक
(B) एनाबीना
(C) आसिलैटोरिया
(D) इनमें से सभी
उत्तर: (D)
35. बटरफ्लाई केटरपिलर को किसकी मदद से नियंत्रित किया जाता है ?
(A) स्यूडोमोनस
(B) ट्राइकोडर्मा
(C) बैसिलस थूरिंजिएंसिस
(D) बैक्यूलोवायरस
उत्तर: (C)
36. डीएनए कोशिका झिल्ली से होकर नहीं गुजर सकता है क्योंकि डीएनए …… अणु है।
(A) हाइड्रोफोबिक
(B) हाइड्रोफीलिक
(C) एम्फीपैथिक
(D) उदासीन
उत्तर: (B)
37. पीसीआर में प्रयोग किया जाने वाला ताप स्थायी डीएनए पॉलीमेरेज किस जीवाणु से पृथक किया जाता है ?
(A) थरमस एक्वेटिकस
(B) ई. कोलाई
(C) सैलमोनेला
(D) युबैक्टीरिया
उत्तर: (A)
38. बीटी जीव विष प्रोटीन क्यों बैसीलस को नहीं मारता है ?
(A) बीटी जीव विष प्रोटीन एक निष्क्रिय प्राक्जीव विष के रूप में होता है
(B) बीटी जीव विष प्रोटीन बैसीलस द्वारा अहानिकर रूप में बदल दिया जाता है
(C) बीटी जीव विष प्रोटीन को बैसीलस का एक एंजाइम निष्क्रिय कर देता है
(D) इनमें से सभी
उत्तर: (A)
39. सूत्रकृमि मेल्वाडेगाइन इनकोगनीशिया से तंबाकू के पौधों को संक्रमित होने से रोकने हेतु किस तकनीक का प्रयोग किया गया ?
(A) आर एन ए अंतक्षेप
(B) क्राई प्रोटीन
(C) कायिक संकरण
(D) कीटनाशक
उत्तर: (A)
40. जीन चिकित्सा का पहला प्रयोग निम्नलिखित में किस एंजाइम की कमी को दूर करने के लिए किया गया था ?
(A) डीएनए पॉलीमेरेज
(B) यूरासील डीएनए ग्लायकोसिलेज
(C) एडिनोसीन डीएमीनेज
(D) बीटा गैलेक्टोसीडेज
उत्तर: (C)
41. एक अमेरिकन कंपनी ने 1997 में भारतीय बासमती चावल को चावल के किस किस्म से संकरण कराकर एक नये बासमती किस्म पर एकस्व अधिकार प्राप्त कर लिया था ?
(A) आइ आर 36
(B) पूसा 1121
(C) अर्द्ध बौनी चावल की किस्म
(D) इंडिका चावल
उत्तर: (C)
42. कौन मानव प्रोटीन प्रथम पाराजीवी गाय-रोजी के दूध में मिलता है ?
(A) अल्फा-1 एंटीट्रिप्सीन
(B) अल्फा लैक्टएल्बुमिन
(C) एल्बुमीन
(D) p53
उत्तर: (B)
43. संसार में कुल कितने महाविविध देश हैं ?
(A) 25
(B) 34
(C) 14
(D) 17
उत्तर: (D)
44. किस क्षेत्र में बार-बार हिमनदन होने के कारण जाति विकास एवं विविधता के लिए कम समय मिला ?
(A) शीतोष्ण क्षेत्र
(B) उष्ण कटिबंध क्षेत्र
(C) ध्रुवीय क्षेत्र
(D) हिमनदन हर क्षेत्र में हुआ
उत्तर: (A)
45. किसे पृथ्वी का फेफड़ा कहते हैं ?
(A) वन
(B) शीतोष्ण क्षेत्र
(C) अमेजन वर्षा वन
(D) उष्ण कटिबंधीय सवाना
उत्तर: (C)
46. निम्नलिखित में से कौन जाति अतिदोहन की वजह से विलुप्त हुयी है ?
(A) पैसेंजर कबूतर
(B) विशाल पांडा
(C) नील पर्च
(D) सिचलिड मछलियों की 200 जातियाँ
उत्तर: (A)
47. मनुष्य को प्रकृति से प्रत्यक्ष रूप से अनगिनत आर्थिक लाभ का मिलना जैव विविधता के संरक्षण के लिए ………. तर्क है।
(A) संकीर्ण रूप से उपयोगी
(B) व्यापक रूप से उपयोगी
(C) नैतिक
(D) इनमें से सभी
उत्तर: (A)
48. निम्नलिखित में से कौन एक पारितंत्र का प्राथमिक उपभोक्ता नहीं है ?
(A) जंतुप्लवक
(B) गाय
(C) टिड्डे
(D) भेड़िया
उत्तर: (D)
49. प्रकाश संश्लेषात्मक सक्रिय विकिरण का कितना प्रतिशत पादप प्रग्रहण करता है ?
(A) 50%
(B) 2-10%
(C) 10%
(D) 20%
उत्तर: (B)
50. निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने पाया कि प्रतिबंधन एंडोन्यूक्लिएज में डीएनए स्ट्रैंड को एक विशेष आकृति में काटने की क्षमता होती है ?
(A) हरबर्ट बोयर
(B) स्टैनले कोहेन
(C) वाटसन
(D) क्रिक
उत्तर: (A)
51. डीएनए को एक विशिष्ट जगह पर काटना किस एंजाइम के कारण संभव हुआ ?
(A) प्रतिबंधन एंडोन्यूक्लिएज़
(B) अल्केलायन फास्फेटेज
(C) डीएनए लाइगेज
(D) न्यूक्लियेज
उत्तर: (A)
52. उत्पादों के अधिक मात्रा में उत्पादन हेतु संवर्धन का अधिक आयतन निम्नलिखित में किसमें संशोधित किया जाता है ?
(A) आसवन इकाई
(B) बायोरिएक्टर
(C) पीसीआर
(D) एलेक्ट्रोफोरेसिस इकाई
उत्तर: (B)
53. डीएनए द्विकुंडली की दोनों लड़ियों का आधार स्तंभ किसका बना होता है ?
(A) शर्करा-फास्फेट
(B) शर्करा-नाइट्रोजनी क्षार
(C) नाइट्रोजनी क्षार-फास्फेट
(D) शर्करा-फास्फेट-नाइट्रोजनी क्षार
उत्तर: (A)
54. डीएनए खंडों में समान प्रकार के ‘चिपचिपे सिरे’ होने के लिए क्या आवश्यक है ?
(A) डीएनए को एक ही प्रतिबंधन एंडोन्यूक्लिएज से काटा जाए
(B) डीएनए को अलग-अलग प्रतिबंधन एंडोन्यूक्लिएज से काटा जाए
(C) डीएनए का प्रवर्धन
(D) इनमें से सभी
उत्तर: (A)
55. जेल एलेक्ट्रोफोरेसिस के दौरान डीएनए के खंड किस एलेक्ट्रोड की तरफ जाते हैं ?
(A) कैथोड
(B) एनोड
(C) डीएनए खंड के आकार के अनुसार किसी भी एलेक्ट्रोड की तरफ
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B)
56. निम्नलिखित में से कौन अनुक्रम है जहाँ से क्लोनिंग संवाहक का प्रतिकृतियन प्रारंभ होता है ?
(A) tetR
(B) ampR
(C) ori
(D) एक से ज्यादा
उत्तर: (C)
57. निम्नलिखित में से कौन सर्वाधिक ज्ञात प्रतिरोधक कार्बनिक सामग्री में से एक है ?
(A) पेक्टिन
(B) सेलूलोज
(C) स्पोरोपोलेनिन
(D) काइटिन
उत्तर: (C)
58. आवृतबीजी पौधों के पराग कण में निम्नलिखित में से कौन कोशिका उपस्थित होती है ?
(A) कायिक कोशिका
(B) जनन कोशिका
(C) प्रतिव्यासांत कोशिका
(D) (A) और (B) दोनों
उत्तर: (D)
59. निम्नलिखित में से किस बीज में परिभ्रूण पोष नहीं होता है ?
(A) चुकंदर
(B) काली मिर्च
(C) गेहूँ
(D) (A) और (B) दोनों
उत्तर: (C)
60. निम्नलिखित में से किस बीज में एक से ज्यादा भ्रूण उपस्थित होते हैं ?
(A) सिट्रस
(B) आम
(C) संतरा
(D) इनमें से सभी
उत्तर: (D)
61. घास परिवार में बीजपत्र को क्या कहते हैं
(A) प्रांकुर
(B) मूलांत सिरा
(C) बीज पत्राधार
(D) स्कुटेलम
उत्तर: (D)
62. त्रिसंलयन के पश्चात् भ्रूणकोष की कौन कोशिका प्राथमिक भ्रूणपोष कोशिका बन जाती है ?
(A) केंद्रीय कोशिका
(B) सहाय कोशिका
(C) प्रतिव्यासांत
(D) अंड कोशिका
उत्तर: (A)
63. निम्नलिखित में से कौन सहाय कोशिका में पराग नलिकाओं को दिशा प्रदान करने महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ?
(A) प्रतिव्यासांत
(B) तंतुरूप समुच्चय
(C) केंद्रीय कोशिका
(D) बीजांड द्वार
उत्तर: (B)
64. निम्नलिखित में से कौन अधिक वनमानुष की तरह थे ?
(A) ड्रायोपिथेकस
(B) रामापिथेकस
(C) होमो इरेक्टस
(D) आस्ट्रेलोपिथेकस
उत्तर: (A)
65. निम्नलिखित में से किस एंजाइम के कारण लैक्टोज जीवाणु कोशिका में प्रवेश करता है ?
(A) बीटा गैलेक्टोसीडेज
(B) परमीएज
(C) ट्रांसएसिटाइलेज
(D) लैक्टेज
उत्तर: (B)
66. किसने बताया कि द्विकुंडली डीएनए में प्यूरीन नाइट्रोजनी क्षार के योग पाइरिमिडीन नाइट्रोजनी क्षार के योग के बराबर होता है ?
(A) मिशर
(B) वाटसन तथा क्रिक
(C) विल्किंस
(D) चारगाफ
उत्तर: (D)
67. एक प्रारूपी न्यूक्लियोसोम ……….. का बना होता है।
(A) डीएनए के 200 क्षार युग्म
(B) हिस्टोन अष्टक
(C) (A) और (B) दोनों
(D) अम्लीय प्रोटीन
उत्तर: (C)
68. हर्षे एवं चेज ने अपने प्रयोगों के आधार पर क्या बताया ?
(A) विषाणु से प्रोटीन निकलकर जीवाणु में प्रवेश करता है
(B) विषाणु से डी एन ए निकलकर जीवाणु में प्रवेश करता है
(C) विषाणु से आर एन ए निकलकर जीवाणु में प्रवेश करता है
(D) रूपांतरीय सिद्धांत
उत्तर: (B)
69. अव्यक्तेक का अलग होना और व्यक्तेक का आपस में जुड़ना क्या कहलाता है ?
(A) समबंधन
(B) पुच्छन
(C) आच्छादन
(D) अनुलेखन
उत्तर: (A)
70. निम्नलिखित में से कौन कथन आनुवंशिक कूट के बारे में गलत है ?
(A) प्रकूट त्रिक होता है
(B) यह असंदिग्ध एवं विशिष्ट होता है
(C) यह अपहासित होता है
(D) सभी 64 प्रकूट अमीनो अम्ल का कूट लेखन करते हैं
उत्तर: (D)
| Bihar Board 12th Biology 2027:- Imp Link | |
| 12th Biology Objective | Click Here |
| 12th Biology Subjective | Click Here |
| 12th Physics Objective Subjective | Click Here |
| Join Telegram | Join Now |
| Join WhatsApp Group | Join Now |
Bihar Board 12th Physics Viral Question 2027: 12th Physics 4 February 2027 यहीं आयेगा 100%