Bihar Board 12th Physics Viral Question 2027: 12th Physics 4 February 2027 यहीं आयेगा 100%

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bihar Board 12th Physics Viral Question 2027: 12th Physics 4 February 2027 यहीं आयेगा 100% mybseb.com

Bihar Board 12th Physics Viral Question 2027:

Q.1. वैद्युत द्विध्रुव का S.I. मात्रक होता है
(A) कूलॉम-न्यूटन
(B) कूलॉम-मीटर
(C) कूलॉम
(D) कूलॉम/मीटर
Answer: (B)

Q.2. आवेशित चालक की ऊर्जा होती है

Answer: (B)

Q.3. सम्बन्ध Q = ne में निम्नलिखित में कौन n का मान संभव नहीं है ?
(A) 4
(B) 8
(C) 4.2
(D) 100
Answer: (C)

Q.4. विद्युत फ्लक्स का S.I. मात्रक है
(A) ओम-मीटर
(B) एम्पीयर-मीटर
(C) वोल्ट-मीटर
(D) (वोल्ट)⁻¹ (मीटर)⁻¹
Answer: (C)

Q.5. 8 कूलॉम ऋण आवेश में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या है
(A) 5 × 10¹⁹
(B) 2.5 × 10¹⁹
(C) 12.8 × 10¹⁹
(D) 1.6 × 10¹⁹
Answer: (A)

Q.6. 5 कूलॉम के दो बराबर तथा विपरीत आवेश परस्पर 5 सेमी दूरी पर रखे हैं। इस निकाय का वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण है
(A) 25 × 10⁻² कूलॉम-मीटर
(B) 5 × 10⁻² कूलॉम-मीटर
(C) 1 कूलॉम-मीटर
(D) शून्य
Answer: (A)

Q.7. वायु में दो धनावेशों के बीच परावैद्युत पदार्थ रख देने पर इनके बीच प्रतिकर्षण बल का मान
(A) बढ़ जायेगा
(B) घट जायेगा
(C) वही रहेगा
(D) शून्य हो जाएगा
Answer: (B)

Q.8. अनंत लंबाई वाले आवेशित बेलनाकार चालक के अक्ष से ‘r’ दूरी पर विद्युत क्षेत्र होगा

Answer: (B)

Q.9. आविष्ट खोखले गोले के अंदर विद्युतीय तीव्रता होती है
(A) शून्य
(B) अनंत
(C) नियत
(D) परिवर्तनशील
Answer: (A)

Q.10. बिन्दु आवेश के कारण ‘r’ दूरी पर विभव का मान
(A) r के अनुक्रमानुपाती होगा
(B) r के व्युत्क्रमानुपाती होगा
(C) r² के अनुक्रमानुपाती होगा
(D) r² के व्युत्क्रमानुपाती होगा
Answer: (B)

Q.11. विभव प्रवणता बराबर होती है

Answer: (C)

Q.12. विद्युत क्षेत्र E में एक आवेशित कण q पर लगने वाला बल का मान होता है

Answer: (A)

Q.13. यदि समरूप विद्युतीय क्षेत्र X-अक्ष की दिशा में हो, तो समविभव तल होगा
(A) XY-तल पर
(B) YZ-तल पर
(C) XZ-तल पर
(D) कहीं भी हो सकता है
Answer: (B)

Q.14. विद्युतीय क्षेत्र में किसी विद्युत द्विध्रुव को घुमाने में किया गया कार्य होता है
(A) w = pE(1 – cos\(\theta \))
(B) w = pE tan\(\theta \)
(C) w = pE sec\(\theta \)
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (A)

Q.15. R1 तथा R2 त्रिज्याओं के दो चालक गोलों के पृष्ठों पर आवेश के पृष्ठ घनत्व समान हैं। पृष्ठों पर वैद्युत क्षेत्र की तीव्रताओं का अनुपात है

(D) 1 : 1
Answer: (D)

Q.16. एक इलेक्ट्रॉन को 5 वोल्ट विभवान्तर तक त्वरित किया जाता है। इलेक्ट्रॉन द्वारा अर्जित ऊर्जा होगी
(A) 5 जूल
(B) 5 eV
(C) 5 कूलॉम
(D) 5 वाट
Answer: (B)

Q.17. E = 0 तीव्रता वाले वैद्युत क्षेत्र में विभव V का दूरी r के साथ परिवर्तन होगा

Answer: (D)

Q.18. किसी इलेक्ट्रॉन को एक दूसरे इलेक्ट्रॉन के अधिक पास लाने पर निकाय की वैद्युत स्थितिज ऊर्जा
(A) घटती है
(B) बढ़ती है
(C) उतनी ही रहती है
(D) शून्य हो जाती है
Answer: (B)

Q.19. इलेक्ट्रॉन-वोल्ट (eV) द्वारा मापा जाता है
(A) आवेश
(B) विभवान्तर
(C) धारा
(D) ऊर्जा
Answer: (D)

Q.20. वैद्युत धारिता का विमीय सूत्र है
(A) \([ML^2T^{-2}A^2]\)
(B) \([M^{-1}L^{-2}T^4A^2]\)
(C) \([M^2LT^2A^{-1}]\)
(D) \([ML^2T^{-4}A]\)
Answer: (B)

Q.21. एक गोलीय चालक की धारिता 1.0 µF है। उसकी त्रिज्या होगी
(A) 1.11 मीटर
(B) 10 मीटर
(C) 9 किमी
(D) 1.11 सेमी
Answer: (C)

Q.22. संधारित्रों के समानांतर संयोजन में निम्नलिखित में कौन सी राशि प्रत्येक संधारित्र के लिए समान रहती है ?
(A) आवेश
(B) ऊर्जा
(C) विभवांतर
(D) धारिता
Answer: (C)

Q.23. समान धारिता के तीन संधारित्रों को श्रेणीक्रम में जोड़ने पर तुल्य धारिता 6 µF होती है। यदि उन्हें समांतर क्रम में जोड़ा जाए तो तुल्य धारिता होगी
(A) 18 μF
(B) 2 μF
(C) 54 µF
(D) 3 µF
Answer: (C)

Q.24. वान डी ग्राफ जेनेरेटर एक मशीन है, जो उत्पन्न करता है
(A) उच्च धारा
(B) उच्च वोल्टता
(C) उच्च धारा एवं उच्च वोल्टता दोनों
(D) केवल अल्प धारा एवं अल्प वोल्टता
Answer: (B)

Q.25. 6 µF और 4 µF की धारिता के दो संधारित्रों को 120 वोल्ट की बैटरी के आर-पार श्रेणीक्रम में रखा गया है। 4 µF संधारित्र के आर-पार विभवांतर क्या है ?
(A) 72 V
(B) 60 V
(C) 48 V
(D) शून्य
Answer: (A)

Q.26. किसी धातु का परावैद्युत नियतांक क्या होता है ?
(A) -1
(B) 0
(C) 1
(D) अनंत
Answer: (D)

Q.27. चालक के अंदर इलेक्ट्रॉन की गति होती है
(A) समरूप
(B) त्वरित
(C) अपवाही
(D) अवमंदित
Answer: (C)

Q.28. किर्कहाफ का बिन्दु नियम निम्नलिखित में किस सिद्धांत का पालन करता है ?
(A) ऊर्जा की संरक्षता
(B) आवेश की संरक्षता
(C) संवेग की संरक्षता
(D) द्रव्यमान की संरक्षता
Answer: (B)

Q.29. एक सेल के विद्युत वाहक बल का मापन होता है
(A) गैल्वेनोमीटर से
(B) वोल्टमीटर से
(C) विभवमापी से
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (C)

Q.30. ह्विटस्टोन ब्रिज से मापा जाता है
(A) उच्च प्रतिरोध
(B) निम्न प्रतिरोध
(C) उच्च तथा निम्न प्रतिरोध दोनों
(D) विभवांतर
Answer: (C)

Q.31. 1 \(\Omega \) प्रतिरोध वाले एक समरूप तार को चार बराबर टुकड़ों में काटकर उन्हें समानांतर क्रम में जोड़ा जाए, तो संयोग का समतुल्य प्रतिरोध होगा
(A) 4 \(\Omega \)
(B) 1 \(\Omega \)
(C) \(\frac{1}{4} \Omega\)
(D) \(\frac{1}{16} \Omega\)
Answer: (D)

Q.32. एम्पियर-घंटा मात्रक है
(A) शक्ति का
(B) आवेश का
(C) ऊर्जा का
(D) विभवांतर का
Answer: (B)

Q.33. किसी चुंबक का चुंबकीय आघूर्ण है
(A) अदिश राशि
(B) सदिश राशि
(C) उदासीन राशि
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (B)

Q.34. विद्युत परिपथ की शक्ति होती है
(A) V.R
(B) V²R
(C) \(\frac{V^{2}}{R}\)
(D) V².R.I
Answer: (C)

Q.35. निम्नलिखित में कौन-सा प्रतिरोध R को व्यक्त करता है ?
(A) \(\rho \cdot (l/A)\)
(B) \(\rho \cdot (A/l)\)
(C) \(\frac{l}{\rho A}\)
(D) \(\frac{lA}{\rho }\)
Answer: (A)

Q.36. विशिष्ट चालकता का मात्रक है
(A) ओम-मीटर
(B) ओम-मीटर⁻¹
(C) ओम⁻¹-मीटर⁻¹
(D) ओम⁻¹-मीटर
Answer: (C)

Q.37. बंद विद्युतीय परिपथ के किसी बिन्दु पर मिलनेवाली सभी धाराओं का बीजगणितीय योग
(A) अनन्त होता है
(B) धनात्मक होता है
(C) शून्य होता है
(D) ऋणात्मक होता है
Answer: (C)

Q.38. यदि विभवमापी के तार की लंबाई बढ़ा दी जाये तो संतुलन बिन्दु प्राप्त होगा
(A) कम लंबाई पर
(B) अधिकतम लंबाई पर
(C) उसी लंबाई पर
(D) तार पर कहीं भी नहीं
Answer: (B)

Q.39. r त्रिज्या और n फेरोंवाली किसी वृत्ताकार कुंडली जिसमें धारा I प्रवाहित हो रही है उसके केन्द्र पर चुंबकीय क्षेत्र समानुपाती है
(A) I और r के
(B) n और r के
(C) I और \(\frac{1}{r}\) के
(D) I और \(\frac{1}{n}\) के
Answer: (C)

Q.40. चुम्बकशीलता की विमा है
(A) \([MLT^2A^{-2}]\)
(B) \([MLT^{-2}A^{-2}]\)
(C) \([MLT^{-2}A]\)
(D) \([MLT^2A^2]\)
Answer: (B)

Q.41. एक 5T (टेस्ला) वाला चुंबकीय क्षेत्र बराबर होगा
(A) 5 Wb/m²
(B) -5 × 10⁵ Wb/m²
(C) 5 × 10² Wb/m²
(D) 5 × 10² Wb/m
Answer: (A)

Q.42. धारा वहन करने वाले सोलेनाइड के अंदर चुंबकीय क्षेत्र की दिशा होती है
(A) वृत्ताकार
(B) अक्ष के समानांतर
(C) अक्ष के लंबवत्
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (B)

Q.43. एक समान चुंबकीय क्षेत्र में एक चलती हुई आवेशित कण अनुभव करती है
(A) गति में परिवर्तन
(B) दिशा में परिवर्तन
(C) (A) और (B) दोनों
(D) न तो (A) और न ही (B)
Answer: (B)

Q.44. बायो-सावर्त नियम का उपयोग किसके लिए किया जाता है ?
(A) एक आवेश के कारण विद्युत क्षेत्र की गणना के लिए
(B) एक धारा तत्व के कारण चुंबकीय क्षेत्र की गणना के लिए
(C) दो धाराओं के बीच चुंबकीय बल की गणना के लिए
(D) दो आवेशों के बीच विद्युत बल की गणना के लिए
Answer: (B)

Q.45. दो समानांतर तथा एक ही दिशा में गतिमान धारावाही चालकों के बीच एकांक लंबाई पर लगने वाला बल है
(A) \(10^{-7}\left(\frac{I_1 I_2}{r}\right)\)
(B) \(10^{-7}\left(\frac{I_1 I_2}{r^2}\right)\)
(C) \(10^{-7}\left(\frac{2I_1 I_2}{r}\right)\)
(D) \(10^{-7}\left(\frac{2I_1 I_2}{r^2}\right)\)
Answer: (A)

Q.46. समान दिशा में समान वेग से गतिमान इलेक्ट्रॉन पुंज की प्रकृति होगी
(A) अभिसारी
(B) अपसारी
(C) समानांतर
(D) कुछ कहा नहीं जा सकता
Answer: (B)

Q.47. धारा घनत्व का मात्रक है……
(A) एम्पियर (A)
(B) कूलॉम (C)
(C) एम्पियर प्रति वर्ग मीटर
(D) वोल्ट प्रति मीटर
Answer: (C)

Q.48. जब किसी ऐमीटर को शंट किया जाता है तो इसकी माप सीमा
(A) बढ़ती है
(B) घटती है
(C) एक ही रहती है
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (A)

Q.49. एक आवेशित कण एक समान चुंबकीय क्षेत्र B में वेग V के साथ वृत्ताकार पथ पर चल रहा है। यदि आवेशित कण का वेग दुगुना कर दिया जाए और चुंबकीय क्षेत्र की शक्ति आधी कर दी जाए, तो त्रिज्या हो जाती है
(A) 8 गुनी
(B) 4 गुनी
(C) 2 गुनी
(D) 16 गुनी
Answer: (B)

Q.50. लेंज का नियम का संबन्ध है
(A) आवेश के संरक्षण सिद्धान्त से
(B) द्रव्यमान के संरक्षण सिद्धान्त से
(C) ऊर्जा के सरंक्षण सिद्धान्त से
(D) संवेग के संरक्षण सिद्धान्त से
Answer: (C)

Q.51. विद्युत चुम्बक बनाने के लिए सबसे उचित धातु है
(A) नर्म लोहा
(B) स्टील
(C) ताँबा
(D) निकेल
Answer: (A)

Q.52. किसी चालक में अपवाही वेग समानुपाती होता है
(A) आरोपित विद्युत क्षेत्र के
(B) आरोपित विद्युत क्षेत्र के वर्ग के
(C) चालक के प्रतिरोध के
(D) चालक के तापमान के
Answer: (A)

Q.53. किसी पदार्थ की प्रतिरोधकता निर्भर करती है
(A) पदार्थ की लम्बाई एवं अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल पर
(B) पदार्थ के तापमान पर
(C) पदार्थ के आरपार लगायी गई वोल्टता पर
(D) पदार्थ में प्रवाहित धारा पर
Answer: (B)

Q.54. 5 \(\Omega \) प्रतिरोध के प्रतिरोधक को 10V बैटरी से जोड़ा जाता है। प्रतिरोधक में क्षयित शक्ति क्या होगी ?
(A) 5 W
(B) 10 W
(C) 20 W
(D) 25 W
Answer: (C)

Q.55. स्वप्रेरकत्व का मात्रक है
(A) वेबर (Wb)
(B) ओम (\(\Omega \))
(C) हेनरी (H)
(D) गाँस
Answer: (C)

Q.56. प्रतिघात का मात्रक है
(A) ओम (\(\Omega \))
(B) म्हो
(C) फैराड (F)
(D) ऐम्पियर (A)
Answer: (A)

Q.57. प्रत्यावर्ती धारा के शिखर मान तथा मूल औसत वर्ग मान का अनुपात है
(A) 2
(B) \(\sqrt{2}\)
(C) \(\frac{1}{\sqrt{2}}\)
(D) \(\frac{1}{2}\)
Answer: (B)

Q.58. L-R परिपथ की प्रतिबाधा होती है
(A) R + \(\omega \)L
(B) R² + \(\omega \)²L²
(C) \(\sqrt{R+\omega L}\)
(D) \(\sqrt{R^{2}+\omega ^{2}L^{2}}\)
Answer: (D)

Q.59. तप्त-तार ऐमीटर मापता है
(A) प्रत्यावर्ती धारा का उच्चतम मान
(B) प्रत्यावर्ती धारा का औसत मान
(C) प्रत्यावर्ती धारा का मूल औसत वर्ग मान
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (C)

Q.60. उच्चायी ट्रांसफार्मर से प्राप्त होता है
(A) उच्च विभव और निम्न धारा
(B) उच्च विभव और उच्च धारा
(C) न्यून विभव और न्यून धारा
(D) न्यून विभव और उच्च धारा
Answer: (A)

Q.61. L-R परिपथ का शक्ति गुणक होता है
(A) R + \(\omega \)L
(B) \(\frac{R}{\sqrt{R^{2}+\omega ^{2}L^{2}}}\)
(C) R\(\sqrt{R^{2}+\omega ^{2}L^{2}}\)
(D) \(\frac{\omega L}{R}\)
Answer: (B)

Q.62. निम्नलिखित में कौन-सा उपकरण विद्युत-चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धान्त पर आधारित है ?
(A) वोल्टमीटर
(B) विद्युत मोटर
(C) विद्युत जेनरेटर
(D) एमीटर
Answer: (C)

Q.63. निम्नलिखित में किसका अस्तित्व नहीं होता है ?
(A) एकल विद्युत आवेश
(B) एकल चुंबकीय ध्रुव
(C) विद्युत द्विध्रुव
(D) चुंबकीय द्विध्रुव
Answer: (B)

Q.64. किसी छोटे चुंबक के मध्यबिन्दु से समान दूरी पर अक्षीय तथा निरक्षीय स्थिति में चुंबकीय क्षेत्र का अनुपात होता है
(A) 1 : 2
(B) 2 : 1
(C) \(\sqrt{2} : 1\)
(D) 1 : \(\sqrt{2}\)
Answer: (B)

Q.65. चुंबकीय क्षेत्र की दिशा से किसी चुंबक को 90° से घुमाने में सम्पन्न कार्य होता है
(A) 0
(B) \(\frac{mB}{2}\)
(C) 1 mB
(D) 2 mB
Answer: (C)

Q.66. चुम्बक की ज्यामितीय लंबाई (\(L_{g}\)) और चुम्बकीय लंबाई (\(L_{m}\)) में संबंध होता है
(A) \(L_m = \frac{6}{5}L_g\)
(B) \(L_m = L_g\)
(C) \(L_m = 2L_g\)
(D) \(L_m = \frac{5}{6}L_g\)
Answer: (D)

Q.67. किसी परिपथ के लिए प्रत्यावर्ती धारा का समीकरण I = 50cos100\(\pi \)t है। प्रत्यावर्ती धारा की आवृत्ति है
(A) 100 Hz
(B) 50 Hz
(C) 25 Hz
(D) 200 Hz
Answer: (B)

Q.68. धारा घनत्व \(\vec{J}\) को परिभाषित किया जाता है
(A) \(\vec{J} = \frac{\vec{E}}{\rho}\)
(B) \(\vec{J} = \sigma\vec{E}\)
(C) \(\vec{J} = ne\vec{V}_d\)
(D) \(\vec{J} = \frac{I}{\vec{A}}\)
Answer: (B)
(नोट: मूल रूप से विकल्प B और D दोनों इसके सही परिमाण/रूप को दर्शाते हैं, लेकिन सदिश रूप में प्रामाणिक परिभाषा \(\vec{J} = \sigma\vec{E}\) सटीक बैठती है।)

Q.69. एक धारावाही परिनालिका का स्वप्रेरण निर्भर करता है
(A) इसके माध्यम में बहनेवाली धारा पर
(B) प्रति इकाई लंबाई में घुमावों की संख्या पर
(C) परिनालिका की लंबाई पर
(D) (B) और (C) दोनों
Answer: (D)

Q.70. प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में धारा I एवं वोल्टेज V के बीच कलांतर \(\phi \) हो, तो धारा का वाटहीन घटक होगा
(A) I cos\(\phi \)
(B) I sin\(\phi \)
(C) I tan\(\phi \)
(D) I cos²\(\phi \)
Answer: (B)

Q.71. अनुचुंबकीय पदार्थ की चुंबकीय प्रवृत्ति है
(A) स्थिर
(B) शून्य
(C) अनंत
(D) चुंबकीय क्षेत्र पर निर्भर
Answer: (D)
(नोट: क्युरी नियम के अनुसार यह तापमान के व्युत्क्रमानुपाती भी होती है, यहाँ दिए गए विकल्पों में से D सबसे उपयुक्त है।)

Q.72. निकेल है
(A) प्रतिचुंबकीय पदार्थ
(B) अनुचुंबकीय पदार्थ
(C) लौहचुंबकीय पदार्थ
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (C)

Q.73. पृथ्वी के चुंबकीय ध्रुव पर नमन कोण का मान होता है
(A) 0°
(B) 90°
(C) 45°
(D) 180°
Answer: (B)

Q.74. विद्युत-चुम्बकीय तंरग के संचरण की दिशा होती है
(A) \(\vec{E}\) के समानांतर
(B) \(\vec{B}\) के समानांतर
(C) \(\vec{B} \times \vec{E}\) के समानांतर
(D) \(\vec{E} \times \vec{B}\) के समानांतर
Answer: (D)

Q.75. किसी द्रव्यात्मक माध्यम में विद्युत-चुंबकीय तरंग की चाल निर्भर नहीं करती है
(A) इसकी तंरगदैर्ध्य पर
(B) इसकी आवृत्ति पर
(C) इसकी तीव्रता पर
(D) इसके परावैद्युतांक पर
Answer: (C)

Q.76. चुंबकीय क्षेत्र B तथा विद्युत क्षेत्र E के अनुपात (B/E) का मात्रक होता है
(A) m s⁻¹
(B) s m⁻¹
(C) m s
(D) m s⁻²
Answer: (B)

Q.77. निर्वात में प्रकाश की चाल (c), चुंबकशीलता (\(\mu _{0}\)) तथा परावैद्युतांक (\(\varepsilon _{0}\)) के बीच संबंध होता है
(A) \(\varepsilon_0\mu_0 c = 1\)
(B) \(\frac{\varepsilon_0\mu_0}{c^2} = 1\)
(C) \(\varepsilon_0\mu_0 c^2 = 1\)
(D) \(\frac{\varepsilon_0\mu_0}{c} = 1\)
Answer: (C)

Q.78. चुंबकीय नमन का मान शून्य होता है
(A) चुंबकीय निरक्ष पर
(B) ध्रुव पर
(C) 45° उत्तरी अक्षांश पर
(D) 45° दक्षिणी अक्षांश पर
Answer: (A)

Q.79. आदर्श ऐमीटर का प्रतिरोध होता है
(A) अनन्त
(B) शून्य
(C) 100 ओम
(D) 50 ओम
Answer: (B)

Q.80. निम्नलिखित में लॉरेंट्ज बल के लिए कौन सही है ?
(A) \(\vec{F} = q(\vec{E} + \vec{v} \times \vec{B})\)
(B) \(\vec{F} = q(\vec{E} + \vec{v})\)
(C) \(\vec{F} = (\vec{E} + \vec{v} \times \vec{B})\)
(D) \(\vec{F} = q(\vec{E} + \vec{B} \times \vec{v})\)
Answer: (A)

Bihar Board 12th Exam 2027:- Imp Link
12th Physics Objective Click Here

Click Here

12th Physics Subjective Click Here

Click Here

12th Chemistry Objective Subjective Click Here

Click Here

Join Telegram Join Now
Join WhatsApp Group Join Now

Bihar Board 10th 12th Annual Exam Routine 2027: बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर वार्षिक परीक्षा रुटीन जारी 2026 @mybseb.com

 

Leave a Comment